फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अमित शाह : भाजपा के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

Fri, 29 Oct 2021 12:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में शाह अवध क्षेत्र के शक्ति प्रभारियों और संयोजकों को बूथ जीत का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में शाह अवध क्षेत्र के शक्ति प्रभारियों और संयोजकों को बूथ जीत का मंत्र देंगे। साथ ही प्रदेश में भाजपा के चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान सहित चुनाव सह प्रभारी और संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद शाह दोपहर एक बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपेंगे। बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों के साथ लोकसभा चुनाव 2019 में 80 लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी और संयोजक रहे नेताओं को भी बुलाया गया है। शाह शाम को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और सात चुनाव सह प्रभारियों की बैठक में चुनावी रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें