फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार बनी तो जमीन कब्जाने वालों को उल्टा लटका देंगे: अमित शाह

Thu, 23 Feb 2017 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को बलरामपुर में जनसभा में कहा कि सपा के गुंडों ने प्रदेश भर में गरीबों की जमीन पर कब्जे किए हैं। यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद जमीन कब्जाने वालों को हम उल्टा लटका देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कानून-व्यवस्‍था पर अखिलेश सरकार को घेरते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में हत्या और बलात्कार के मामले बढ़े हैं। क्या यही है सरकार का काम? उन्होंने दावा किया कि 11 मार्च के बाद यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आकाश में टूजी घोटाला किया समुन्दर में पनडुब्बी घोटाला सहित 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए। हमने देश को एक बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया, इसके पहले 10 साल तक एक ऐसे पीएम रहे जो बोलते नहीं थे।
विज्ञापन


अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी आंखों पर इटैलियन चश्मा चढ़ा है। उन्हें नहीं दिखाई देता है कि सीमा पर अब गोली का जवाब गोले से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें