फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता बोले, कांग्रेस ने प्रियंका को बनाया सजावट की वस्तु

Thu, 23 Feb 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
महेंद्रनाथ पांडेय
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सजावट की वस्तु बनाकर रख दिया है। यूपी को युवा नहीं बल्कि समझदार मुख्यमंत्री की जरूरत है। अखिलेश यादव युवा तो हैं लेकिन समझदार नहीं है।
विज्ञापन


यह बातें शनिवार को बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नहरों में पानी नहीं है। गांव में बिजली नहीं है। स्कूल में शिक्षक नहीं हैं। अस्पताल में  डाक्टर नहीं है तथा युवाओं के लिए रोजगार नहीं है।
विज्ञापन


इसके बावजूद अखिलेश यादव का काम बोलता है का नारा नासमझी का सबसे बड़ा उदाहरण है। दलितों की हितैषी बनने वाली मायावती खुद धन की बेटी हैं। उनकी सरकार में दलितों के लिए बनने वाली कॉलोनी में ही कमीशन लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें