फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में दिखी गोंडा के लाल की प्रतिभा, परिजनों ने बांटी मिठाई

Mon, 23 Sep 2019 11:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
अमित मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल होकर अमित मिश्रा ने गोंडा जिले का गौरव बढ़ाया है। वह सात सदस्यीय आयोजक समिति के प्रमुख के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन


अमित मिश्रा मूल रूप से करनैलगंज के सकरौरा मोहल्ले के निवासी हैं। इनके पिता स्वर्गीय डॉ. चंद्र हंस मिश्रा 70 के दशक में अमेरिका में जाकर बस गए। अमित के चचेरे भाई अमरेश चंद्र मिश्रा ने बताया की अमित पेशे से वकील हैं और अमेरिका में रहकर ही वकालत करते हैं।

इनकी पैतृक जमीन जायदाद करनैलगंज के सकरौरा में स्थित है। जिसकी देखरेख यहां रह रहे परिवार के लोग करते हैं। परिजनों ने बताया कि अमित विशेष अवसरों पर भारत आते हैं।
विज्ञापन


अमित का परिवार जिनमें तीन बहनें पत्नी व तीन बच्चे सभी अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में रहते हैं। पत्नी का नाम संघ मिश्रा है। अमित की शिक्षा दीक्षा शुरू से ही अमेरिका में ही हुई है।

रविवार को ह्यूस्टन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाउडी मोदी कार्यक्रम के आयोजक मंडल में उन्होंने प्रमुख भूमिका अदा की और प्रधानमंत्री के पहुंचने पर उनके स्वागत कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस पर करनैलगंज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कार्यक्रम देखने के बाद मिठाई बांटी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें