मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में तैनात किए गए नए मंडलायुक्त समीर वर्मा का तबादला निरस्त कर दिया गया है। अब राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक अमित गुप्ता को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।
शासन ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल कुमार-तृतीय का तबादला मंडलायुक्त आगरा के पद पर किया था।
अनिल के स्थान पर सचिव लोक निर्माण समीर वर्मा को गोरखपुर का मंडलायुक्त बनाया गया था। लेकिन शुक्रवार को ही समीर का तबादला निरस्त कर उन्हें पूर्व तैनाती पर ही कार्य करने का आदेश जारी कर दिया गया।
उनके स्थान पर 2000 बैच के आईएएस अधिकारी अमित गुप्ता को गोरखपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। अमित शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने गोरखपुर रवाना हो गए हैं।