फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल, महिलाओं से की गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, जांच शुरू

Wed, 09 Apr 2025 10:58 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में पुलिस की दंबगई का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके कारण प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो के दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जायस क्षेत्र के पुर्र दिक्षित गांव में पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी महिलाओं से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की घटनाएं स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


मामला एक जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। शिकायत पर जायस थाना की डायल 112 पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत सुनने के बजाय महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया।

ये भी पढ़ें - पूर्वांचल में आज छाए रहेंगे बादल, पश्चिम के इन 17 जिलों में लू का अलर्ट; एक झटके में छह डिग्री चढ़ा पारा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कारों की ब्रिकी में प्रदेश में बना रिकॉर्ड, 4.43 लाख कार बिक्री के साथ देश में दूसरे स्थान पर; जानिए टॉप 5 राज्य
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ तिलोई अजय सिंह ने जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वीडियो और घटनाक्रम की पूरी तरह से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल है। कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यूपी सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें