फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: दो बाइकों की टक्कर के बाद स्कार्पियों में फंसी बाइक से जली स्कार्पियो, हादसे में युवक की मौत

Tue, 09 Jul 2024 09:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

यूपी के अमेठी जिले में देर शाम दो बाइकें सामने से टकराने के बाद एक बाइक सवार लोग भाग निकले, जबकि दूसरी बाइक सवार लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
स्कार्पियो के बाइक में घुसने से गाड़ी में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में गौरीगंज मार्ग पर कुंडा के पास मंगलवार की देर शाम दो बाइकें सामने से टकराने के बाद एक बाइक सवार लोग भाग निकले, जबकि दूसरी बाइक सवार लोग जख्मी हो गए। इस बीच दूसरी ओर से आ रही एक स्कार्पियों ने इन लोगों की बाइक फंस गई, जिससे स्कार्पियों में आग लग गई। स्कार्पियों जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझा ली थी। हादसे में जख्मी दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जामो थाने के नंदमहर मजरे महराजपुर गांव निवासी सूरज (30) मंगलवार को अपने साथी अमेठी कोतवाली के सिलोखर गांव निवासी सरवन के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। मुसाफिरखाना-गौरीगंज मार्ग पर कुंडा के पास सामने से आ रही बाइक से इनकी टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सहित छिटक कर दूर जा गिरे। दूसरी बाइक सवार लोग भाग निकले। 

इस बीच दूसरी ओर से आ रही एक स्कार्पियों में सूरज की बाइक फंस गई। जिससे स्कार्पियों में आग लग गई। स्कार्पियों में आग लगते ही उसमें सवार लोगों ने फौरन गाड़ी से निकल कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कार्पियों धू-धूकर जलने लगी। आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों की मदद से बाइक सवार दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक सूरज की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से स्कार्पियो में लगी आग पर काबू पाया। गौरीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें