फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से छावनी में शुरू होगा एएमसी का तीन दिवसीय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सेना चिकित्सा कोर (एएमसी) का 57वां द्विवार्षिक सम्मेलन छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज में 24 मार्च से होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञ वक्तव्य पेश करेंगे।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन सहित डीजीएमएस (सेना), सीनियर कर्नल कमांडेंट के साथ डीजीएमएस (नौसेना), डीजीएमएस (वायुसेना) आदि अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन प्रत्येक दो साल में आयोजित किया जाता है। यह कोर के कामकाज पर प्रभाव डालने वाले मुद्दों की समीक्षा और विचार विमर्श का समय होता है, जिसमें उन्नत प्रौद्योगिकी, क्रांतिकारी सैन्य चिकित्सा पद्धतियों और स्वचालन को शामिल करने पर मंथन होता है। इस अवसर पर सिंफनी बैंड, चिकित्सा प्रदर्शनी व सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं के जांबाज सैनिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। भव्य गार्ड ऑफ ऑनर डीजीएमएस (सेना) और वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट, सेना चिकित्सा कोर को दिया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रासंगिक मुद्दों पर व्याख्यान भी होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर व वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट स्टेशन के सभी एएमसी कर्मियों को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक बाराखाना से होगा, जिसमें डीजीएमएस (सेना) सभी रैंक के अधिकारियों व उनके परिवारों के साथ एक ही छत के नीचे भोजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें