Ambedkarnagar lok sabha seat:रितेश पांडेय का मुकाबला यहां इंडिया गठबंधन के लालजी वर्मा से होगा। वह सपा के सिंपल से चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
वर्तमान में बसपा से सासंद रहे और एक सप्ताह पहले ही बसपा को छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले रितेश पांडेय को अंबेडकरनगर से टिकट मिला है। उनके पिता सपा से विधायक हैं और उन्होंने बीते दिनों राज्यसभा चुनावों में बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी।
विज्ञापन
उम्मीदों के अनुरूप बीते दिनों ही भाजपा में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी पहली सूची में ही अंबेडकरनगर से पार्टी का टिकट पाने में सफल रहे। वे दूसरी बार सांसद बनने के लिए मैदान में उतरेंगे। यहां उनका मुकाबला फिलहाल घोषित सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री लालजी वर्मा से होगा। बसपा ने अभी यहां अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
लगभग एक वर्ष से चली आ रही अटकलों पर बीते दिनों रितेश के भाजपा में शामिल होने के साथ ही विराम लगा तो यह भी तय हो चला था कि पार्टी टिकट भी इन्हीं को देगी। हालांकि बसपा से दूरियां बढ़ने पर रितेश के सपा में भी जाने की चर्चाएं थीं लेकिन वहां सपा नेतृत्व ने इस बार भी कुर्मी वर्ग के प्रत्याशी पर दांव लगाने का फैसला कर लिया था। इसी बीच सांसद रितेश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी नजदीकी बढ़ी। संसद में रितेश के सर्व श्रेष्ठ सांसदों में चुने जाने के बाद पीएम ने उन्हें लंच पर आमंत्रित भी किया था। इन सबके चलते ही रितेश ने भाजपा की तरफ कदम बढ़ाया था।
विज्ञापन
अब शनिवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जो पहली सूची जारी की उसमें रितेश का भी नाम अंबेडकरनगर से शामिल था। सूची में रितेश का नाम आते ही यहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। उम्मीदों के अनुरूप ही टिकट घोषित होने पर रितेश के समर्थकों, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। यहां मौजूद रितेश के पिता जलालपुर विधायक राकेश पांडेय से मिलकर लोगों ने खुशियां बांटी।