मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के करोरवा व कपेरा मदारपुर गांव में समाजवादी पार्टी की जनसंपर्क बैठक
नगराम। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के करोरवा व कपेरा मदारपुर गांव में समाजवादी पार्टी की जनसंपर्क बैठक हुई। इसमें 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में सपा सांसद आरके चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया। निर्णय लिया गया कि रविवार को क्षेत्र की सभी प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वक्ताओं ने गरीब व वंचित वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता उमाशंकर वर्मा व संचालन गजराज रावत ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अम्बरीष पुष्कर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।