फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव ने उठाए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल, कहा- एसआईआर प्रक्रिया में भी हुई धांधली

Sat, 11 Apr 2026 11:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यूपी में एसआईआर प्रक्रिया में भी धांधली हुई है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को जयपुर में इंडिया विजन कार्यक्रम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीडीए समुदाय इस बार भाजपा को हराएगा और समाजवादी पार्टी पीडीए की एकजुटता से भाजपा को सत्ता से हटाएगी। समाजवादी पार्टी समाज में सौहार्द, तरक्की और खुशहाली के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने शंकराचार्य के साहस की सराहना की। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि भाजपा ने एसआईआर के दौरान धांधली की साजिश रची। फर्जी दस्तखत करके फार्म-7 के जरिये समाजवादी पार्टी के वोटरों के नाम काटने का षड्यंत्र किया गया। सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। अवैध कारोबार और नशे का कारोबार बढ़ रहा है।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास का मॉडल दिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाकर सपा ने दूरदर्शिता दिखाई। उन्होंने भाजपा पर विरासत का दुश्मन होने का आरोप लगाया। भाजपा सरकार ने मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त कराया और राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़ी। जनता इस बार भाजपा को हराकर जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें