फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान: मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, हौसला अफजाई भी की

Tue, 08 Sep 2020 11:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले जिले के छह मेधावियों को 'अमर उजाला' की ओर से मंगलवार को अमेठी के कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम अरुण कुमार ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छह मेधावियों (दोनों परीक्षा के टॉप थ्री) को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

डीएम ने मेधावियों की सफलता की सराहना की। डीएम ने मेधावियों का आत्मबल बढ़ाने के लिए 'अमर उजाला' की ओर से की गई कोशिश को भी सराहा। उन्होंने मेधावियों को सफलता के टिप्स दिए। डीएम ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देते समय मेधावियों से उनके अंक पूछे।
विज्ञापन


साथ ही यह भी जाना कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं। इस सवाल पर विद्यार्थियों के जवाब अलग-अलग रहे। इस पर डीएम ने कहा कि विद्यार्थी मेहनत करने के साथ अपने अभिभावकों व गुरुजनों का सम्मान करें। सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। छात्र-छात्राओं को असफलता से घबराना नहीं चाहिए।

इनको किया गया सम्मानित

मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
असफलता के बाद दोगुने जोश व जुनून से लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिश्रम करना चाहिए। असफलता ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। इस मौके पर डीआईओएस जय करन लाल वर्मा व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारीआशुतोष मिश्र मौजूद रहे ।

अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के जिला टॉपर यश पांडेय (डॉ. पीएनएमएस इंकॉ राजा फत्तेपुर तिलोई),द्वितीय टॉपर रितिका पांडेय (श्री जंग बहादुर सिंह इंकॉ ककवा) व तृतीय टॉपर विशाल वर्मा (श्री शिव प्रताप इंकॉ अमेठी) तथा इंटरमीडिएट के जिला टॉपर सुमित मिश्र (श्री शिव प्रताप इंकॉ अमेठी), द्वितीय टॉपर सौम्या तिवारी (श्री जंग बहादुर सिंह इंकॉ ककवा) व अरेंदर जोरिया (एएच इंकॉमुसाफिरखाना) को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही राजधानी में लखनऊ के अलावा बाराबंकी के राज्य स्तरीय मेरिट में स्थान हासिल करने वाले व जिले में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले मेधावी सम्मानित किए जाएंगे। समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह में लखनऊ-बाराबंकी के राज्यस्तरीय व  जिले स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को ही आमंत्रित किया गया है। 

खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की

मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
बलरामपुर अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान समारोह मंगलवार को डीएम कार्यालय में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। डीएम कृष्णा  करुणेश ने बच्चों को जिंदगी में लक्ष्य तथा उसके साथ साथ दूसरे विकल्प को भी मजबूत रखने की सलाह दी। उन्होंने सभी बच्चों को टॉपर की रैंक भविष्य में भी बनाए रखने की सीख दी। मेधावियों से खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक चंदन पांडेय भी मौजूद रहे।

इन बच्चों का हुआ सम्मान

मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप थ्री बच्चों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी सी.इन्दुमती, पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने मेधावियों को शील्ड, ईयर बुक व प्रमाणपत्र प्रदान किया।

दोनों अधिकारियों ने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, डीआईओएस एसके तिवारी, बीएसए सन्तोष सक्सेना मौजूद रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल करने वाली आकांक्षा सिंह के दिल्ली में होने की वजह से उनका सम्मान डीआईओएस ने लिया।

इसके अलावा प्रदेश की सूची में सातवां स्थान हासिल करने वाली पूजा मौर्या, जिले में तीसरे स्थान पर रही छवि तिवारी ने अपना सम्मान खुद ग्रहण किया। हाई स्कूल की प्रदेश सूची में नवें स्थान पर रहे अंकुश दुबे, जिले में दूसरे स्थान पर रहे श्रेयांश श्रीवास्तव व आदर्श सिंह ने अपना सम्मान ग्रहण किया।

मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर में अमर उजाला फाउंडेशन के मेधावी सम्मान समारोह में मंगलवार को जिले के 6 टॉपर्स सम्मानित हुए। बतौर मुख्य अतिथि डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागर में हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाली आँचल यादव, दूसरे स्थान पर रही साक्षी मौर्य और तीसरे स्थान पर रहे शिवम वर्मा तथा इंटर मीडियट में  टॉपर अन्नू यादव, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रही चित्रांशी पटेल व मारिया फातिमा को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप ईयर बुक भी भेंट की गई। 

इंटर में जिले में तीसरे स्थान पर रहे छात्र निखिल सिंह के न पहुंच पाने के कारण उनका मेडल और प्रशस्ति पत्र समेत ईयर बुक उनके परिजनों ने डीएम के हाथों प्राप्त की। आयोजन में एडीएम डॉ पंकज वर्मा और प्रभारी डीआईओएस तारा वर्मा समेत अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहे। 

अर्जुन की तरह होना चाहिए निशाना    

मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
अमर उजाला की तरफ से मेधावी छात्र सम्मान का आयोजन सीतापुर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र शर्मा व सीडीओ संदीप कुमार ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप 3 मेधाविओं को सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अर्जुन की तरह आगे की पढ़ाई के लिए निशाना साधने की नसीहत दी। जिलाधिकारी के हाथों सम्मान पाकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। विद्यार्थी ने इस बड़े स्टेज पर अमर उजाला द्वारा सम्मान मिलने पर गदगद दिखे। इन सभी ने अमर उजाला के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं जिलाधिकारी ने अमर उजाला द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति का लाभ लेकर आगे पढ़ाई में मदद लेने की भी बात कही।

ऊंची उड़ानों के साथ अपने सपनों को करें साकार

मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला के साथ आगे बढ़ते हुए बहराइच में मंगलवार को अमर उजाला का मेधावी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में यूपी बोर्ड के छह मेधावियों और एक अभिभावक को सम्मानित किया गया। एसपी और सीडीओ ने मेधावियों को प्रमाण पत्र, ईयर बुक और मेडल देकर सम्मानित किया। सभी छात्रों के चेहरों पर सफलता की चमक दिखाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने कहा कि अपने जीवन में सफलता को हासिल करने के लिए किताबों का अध्ययन अवश्य करें। सपनों को साकार करने के लिए हमेशा ऊंची उड़ान का लक्ष्य तय करें। सीडीओ आईएएस कविता मीणा ने कहा कि जीवन में अपनी विशेषज्ञ क्षमता को विकसित करने पर फोकस करें।

अपने माता-पिता के चेहरे पर खुशी लाने के लिए जीवन में हर कठिनाई को सहते हुए भी सफलता की ऊंचाई पर चढ़ने का प्रयास करें। यही उनके जीवन भर की पूंजी का प्रतिफल होगा। अध्यक्षता कर रहे डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने कहा कि छात्र अपने जीवन में हर सफलता को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने पर जोर दें।

जिस तरह से आज आपको एक मंच पर सम्मानित किया जा रहा है, यह आपके जीवन के गौरवशाली पल का हिस्सा रहेगा। कार्यक्रम में एसपी व सीडीओ ने हाईस्कूल के टॉपर साईं निशांत त्रिपाठी को प्रथम, शशांक मणि त्रिपाठी को द्वितीय और तन्मय को तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।  

इसी तरह से इंटरमीडिएट के मेधावी साईं कृष्णा त्रिपाठी को प्रथम, शिवाकांत को द्वितीय, सचिन कुमार को तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। इंटर में तृतीय स्थान हासिल करने वाले सूर्यकांत त्रिपाठी के राजस्थान में होने पर उनके अभिभावक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में गोंडा में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल ने हाईस्कूल व इंटर मीडियम परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक पाने वाले जिले के क्रमशः 4-4 मेधावी छात्रों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
 
मेधावी सम्मान समारोह में छात्रों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस महामारी के संकटकाल में भी अमर उजाला द्वारा प्रतिभाओ के हौसला अफजाई के लिए किया गया सम्मान समारोह बहुत ही प्रशंसनीय है। सम्मान पाकर मेधावियों का मनोबल बढ़ेगा जिससे आगे कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलेगी।

जिलाधिकारी ने मेधावी छात्रा ने नाम से लोक निर्माण विभाग द्वारा गांव का सम्पर्क मार्ग बनाये जाने की प्रशंसा करते हुए सभी मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें