कॅरिअर की सभी आशाओं और चिंताओं से मुक्त करने के लिए ‘अमर उजाला’ के दो दिवसीय एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य’ का शुभारंभ बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से परिवर्तन चौक स्थित होटल क्लार्क्स अवध में हो गया।
छूटे हुए विद्यार्थी होटल में ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
इस फेयर से जुड़ने के बाद स्टूडेंट्स को कॅरिअर से जुड़ी चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।
विख्यात काउंसलर जतिन चावला कॅरिअर से संबंधित समस्याओं का निदान करेंगे।
कॅरिअर में जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ स्टूडेंट्स को मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, रिस्ट वॉच आदि जीतने का मौका भी मिलेगा।
फेयर में देशभर की यूनिवर्सिटी व कॉलेज के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे, जो कॅरिअर से जुड़ी समस्याओं का मुफ्त समाधान करेंगे।
साथ ही ‘अमर उजाला’ भी कॅरिअर गाइड ‘कॅरिअर ऑप्सन’ का नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। फेयर के मुख्य प्रायोजक जीएलए यूनिवर्सिटी है।
अन्य प्रायोजकों में ज्ञान बिहार और एसआरएल यूनिवर्सिटी शामिल हैं। होटल क्लार्क अवध में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से ‘अमर उजाला काउंट डाउन’ का भी आयोजन हुआ है, जिसमें 9 शहर शामिल किए गए थे।
इसका फाइनल राउंड होगा। जीएएल और अमर उजाला के सहयोग से आयोजित क्विज में नौ शहरों के शॉर्ट लिस्ट के प्रतिभागी भी भाग लेंगे।
ये हैं सहयोगी
आईसीएफएआई देहरादून, एसजीआई आगरा, राजश्री बरेली, आरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडल टेक्नोलॉजी, शोभसरिया ग्रुप जयपुर, एक्युरेट ग्रुप ग्रेटर नोएडा, एपीजे शिमला, रूबिक रॉस्टम लखनऊ, श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ, अंसल इंस्टीट्यूट लखनऊ, एलपीयू जालंधर, गोयल ग्रुप लखनऊ, जीएलए मथुरा, एसएमएस लखनऊ, एसआर ग्रुप लखनऊ, नारायना ग्रुप, अंबालिका इंस्टीट्यूट लखनऊ, स्टार एविएशन गुड़गांव, महाराणा प्रताप ग्रुप कानपुर, बीएफआईटी देहरादून, एबीईएस कॉलेज गाजियाबाद, बंसल इंस्टीट्यूट लखनऊ।