फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने ढहा दिया सपा नेता का अतिक्रमण

Thu, 29 May 2014 01:15 PM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय की भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने के विरोध में बुधवार को सेना ने सरोजनीनगर में अभियान चलाया।
विज्ञापन


यहां के फर्रुखाबाद चिल्लवां में एक सपा नेता सहित कई लोगों  का अवैध निर्माण ढहा दिया गया।

रक्षा सम्पदा भवन लखनऊ सर्किल ने बुधवार को मध्य यूपी सब एरिया के ले. कर्नल चंद्रभान, उपमंडल अधिकारी सुनील सक्सेना के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी और सेना के जवानों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) शंकर मुखर्जी व सीओ कृष्णानगर हरेन्द्र कुमार की मौजूदगी में चले इस अतिक्रमण विरोधी अभियान में सेना के जवानों ने पीएससी के अलावा सरोजनीनगर व बंथरा पुलिस की मदद से अवैध कब्जेदारों का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन


यहां समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव आरिफ हाशमी के घर के बाहरी हिस्से की दीवार भी अवैध अतिक्रमण के कारण ढहा दी गई।

आरिफ हाशमी ने रक्षा मंत्रालय को कुछ दिन पहले ही रक्षा भूमि पर कब्जा होने की शिकायत की थी।

चिल्लावां बाजार में रक्षा विभाग की 8.77 एकड जमीन लम्बे समय से खाली पडी है। चिल्लावां के कुछ हिस्से में अवैध रूप से साप्ताहिक बाजार लगाई जाती है।

रक्षा विभाग की इस जमीन का काफी हिस्सा अतिक्त्रस्मण की चपेट में आ चुका था।

सेना के जवानो ने कई मकानों की बाउंड्रीवॉल, छज्जे व टीन सेड सहित झोपड़-पट्टियों को जेसीबी मशीन से गिरवाकर उनका सामान जब्त कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें