फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह बोले, चुनाव नहीं लडूंगा, मोदी-योगी के लिए आक्रामक प्रचार करूंगा

Fri, 03 Aug 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खारिज किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को साफ किया कि वह चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं। बतौर निर्दलीय सांसद उनका कार्यकाल अभी चार साल बचा है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में वह पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में आक्रामक प्रचार करेंगे। सपा-बसपा के गठबंधन पर निशाना साधते हुए अमर सिंह ने कहा, वह बुआ-बबुआ की जोड़ी का समर्थन नहीं करेंगे।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के  प्रमुख व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ओर से आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश के बाद अमर सिंह के वहां से लड़ने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। मगर, उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके इन अटकलों पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट में लिखी ये बातें

उन्होंने ट्वीट में कहा- वह राज्यसभा में निर्दलीय सांसद हैं। अभी चार साल का कार्यकाल बाकी है। ऐसे में वह अपना कार्यकाल छोड़कर चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि मोदी व योगी के लिए प्रचार करेंगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें