लखनऊ। सेतु निगम ने रविवार से केसरीखेड़ा फ्लाईओवर के रेलवे क्रॉसिंग वाले अधूरे हिस्से को पूरा करने और आमजन की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट एनपी सिंह और एसडीएम सदर मनोज सिंह ने मौके पर पहुंचकर फ्लाईओवर व वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया और लोगों से अपील की कि निर्माण कार्य में कोई व्यवधान न डालें।
सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार, सात से नौ अक्टूबर के बीच रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरह बंद किया जा सकता है। वहीं, जीआरपी ने एहतियातन चारपहिया वाहनों का आवागमन पहले ही रोक दिया है। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे केसरीखेड़ा की तरफ से वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है, जिसे पूरा करने में पांच से छह दिन लगेंगे। मार्ग बनते ही क्रॉसिंग से आने-जाने वाले वाहन कनौसी और भोलाखेड़ा होकर निकलेंगे। क्रॉसिंग बंद होने के साथ ही फ्लाईओवर के दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए दो-दो पिलरों का निर्माण कार्य शुरू होगा। अफसरों ने कहा कि जनता को कुछ दिन असुविधा जरूर होगी, लेकिन फ्लाईओवर शुरू होने पर बड़ी राहत मिलेगी।
वैकल्पिक रास्ता बनाता बुलडोजर।
वैकल्पिक रास्ता बनाता बुलडोजर।
वैकल्पिक रास्ता बनाता बुलडोजर।
वैकल्पिक रास्ता बनाता बुलडोजर।
वैकल्पिक रास्ता बनाता बुलडोजर।
वैकल्पिक रास्ता बनाता बुलडोजर।