30 जून को रिटायर होने जा रहे मुख्य सचिव आलोक रंजन को विदाई का अनोखा तोहफा देने की तैयारी है। सरकार मुख्यमंत्री सलाहकार पद सृजित करने जा रही है जिसका कार्यभार आलोक रंजन पर होगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने साथ एक मुख्य सलाहकार की तैनाती का फैसला किया है। मुख्य सलाहकार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा।
समझा जाता है कि 30 जून को रिटायर हो रहे मौजूदा मुख्य सचिव आलोक रंजन के लिए सरकार यह पद सृजित कर रही है। नियुक्ति विभाग इससे जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने की कार्यवाही कर रहा है।
बताते चलें मुख्य सचिव रंजन 30 जून को लंबी प्रशासनिक सेवा पूरी कर रिटायर हो रहे हैं। सख्त मानीटरिंग व नियमित समीक्षा की बदौलत न सिर्फ वह प्रशासनिक कामकाज का माहौल बदलने में बल्कि तमाम विकास परियोजनाओं को तय टाइमलाइन पर पूरा कराने की स्थिति में लाने में सफल रहे हैं।