फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में फिसलकर गिरे यूपी के मुख्य सचिव, सिर में चोट

Wed, 18 May 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती आलोक रंजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन बुधवार सुबह बाथरूम में फिसलकर गिर गए। उनके सिर में गंभीर रूप से चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए फौरन लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव के घायल होने की सूचना मिलते ही सीएम अखिलेश यादव ने भी उनका हालचाल लिया। जानकारी के मुताबिक उनके सिर में दोनों तरफ चोट है और टांके लगे हैं।

लोह‌िया संस्थान के अध‌िकार‌ियों से म‌िली जानकारी के मुताब‌िक, आलोक रंजन को कोई अंदरूनी चोट नहीं है। हेड इंजरी की वजह से टांके लगाए गए हैं। मुख्य सच‌िव पूरी तरह से ठीक हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के डीएम राजशेखर ने जानकारी दी क‌ि मुख्य सच‌िव आलोक रंजन को बुधवार सुबह घर में ‌‌ग‌िर जाने से स‌िर और हाथ पर मामूली चोट आई है। उनको लोह‌िया अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी सीटी स्कैन और एक्सरे र‌िपोर्ट नॉर्मल है। डॉक्टरों की सलाह पर वह आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें