फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ ठाकुर की अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- हलफनामा समय पर नहीं दिया तो 10 हजार जुर्माना

Fri, 31 May 2019 05:32 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

-आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट की चेतावनी
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की अवमानना याचिका के मामले में अदालत के आदेशों की अनुपालन को लेकर निर्धारित समय में हलफनामा दाखिल करने को कहा है। साथ ही, चेतावनी दी कि अगर तय समय में हलफनामा दाखिल नहीं हुआ तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने यह आदेश सरकारी वकील के उस अनुरोध पर दिया, जिसमें उन्होंने अनुपालन आख्या दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की थी। इस मामले में अगली सुनवाई 8 अगस्त को नियत की गई है। अदालत ने कहा, अगर अगली सुनवाई तक या उससे पहले हलफनामा दाखिल नहीं किया जाता है तो इस विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारी को दस हजार रुपये का आर्थिक दंड भुगतना होगा।

याची की अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने बताया कि इस मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) के एसपी डीपीएन पांडेय को अनुपालन आख्या दाखिल करनी है। दरअसल, याची ने अपने खिलाफ  दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मुकदमे में विवेचना पूर्ण होने के बाद भी संबंधित कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित नहीं करने को लेकर अवमानना वाद दायर किया है। इस पर हाई कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें