फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी की जुलाई-2018 में हुई लोअर सबार्डिनेट परीक्षा निरस्त, जाने वजह

Fri, 31 May 2019 12:50 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर सबार्डिनेट परीक्षा-2016 (। ।) की लिखित परीक्षा रद कर दी है। एसटीएफ ने इस परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने का खुलासा किया था। आयोग इसकी लिखित परीक्षा नए सिरे से आयोजित करेगा।
विज्ञापन


सपा शासनकाल में वर्ष 2016 में लोअर सबार्डिनेट-॥  प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे। 700 रिक्त पदों के लिए करीब 67500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। आयोग ने 15 जुलाई 2018 को इसकी लिखित परीक्षा लखनऊ व कानपुर में कराई। 

इसमें करीब 31 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा संपन्न होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने की शिकायत आयोग से की थी। आयोग ने इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी थी और रिजल्ट जारी नहीं किया था।
विज्ञापन


आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है कि एसटीएफ के एसएसपी ने चार अप्रैल 2019 को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। आयोग ने रिपोर्ट पर विधिक राय लेने के बाद 15 जुलाई को संपन्न लिखित परीक्षा निरस्त करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया है कि आयोग इसकी फिर से लिखित परीक्षा कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें