फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी कुष्ठ रोगियों को हर माह मिलेगी पेंशन, करना होगा ऑनलाइन आवेदन, यहां देखें हेल्पलाइन नंबर

Thu, 25 Oct 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी कुष्ठ रोगियों को अब 2500 रुपये प्रति महीना पेंशन मिलेगी। इस संबंध में शासन ने सभी जिला दिव्यांगजन अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


वहीं, विभाग ने रोगियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001801995 भी जारी किया है। नए निर्देशों के मुताबिक विकलांगता का प्रतिशत चाहे जो हो सभी को पेंशन देना अनिवार्य किया गया है।  
राज्यपाल राम नाईक ने सरकार को कुष्ठ रोगियों की मदद करने का सुझाव दिया था।

इस पर अमल करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी कुष्ठ रोगियों को 2500 रुपये प्रति महीना पेंशन देने को कहा हैं। वर्ष 2018-19 में 7500 कुष्ठ रोगियों को पेंशन देने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 7809 रोगियों को पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें, कुष्ठ रोगियों के लिए निर्धारित लक्ष्य

- फोटो : डेमो
इसके लिए चालू वित्त वर्ष में 22.70 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गई है। शासन ने सभी को रोगियों को सुविधा देने के उद्देश्य से वर्तमान में पेंशन ले रहे रोगियों की संख्या को कम से कम दोगुना करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए तहसील स्तर पर कैंप लगाकर कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने की सख्त हिदायत दी गई है। 

साल दर साल कुष्ठ रोगियों के लिए निर्धारित लक्ष्य एवं वास्तविक स्थिति
वर्ष            लक्ष्य       उपलब्धि
2015-16    5000        3692
2016-17    5000        4765
2017-18    6000        6969
2018-19    7500        7809
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें