यूपी मेडिकल एवं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन
में कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में प्रेम प्रकाश सिंह अध्यक्ष और कुंवर
हीरेन सरन सक्सेना महामंत्री पद के लिए निर्वारित हुए हैं।
प्रेम प्रकाश
सिंह को 221 मत तो सक्सेना को 227 मत मिले। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद
के लिए विनोद कुमार सैनी और संजय दीक्षित, कोषाध्यक्ष नाहिद खां, संगठन
मंत्री शैलेश श्रीवास्तव और संयुक्त मंत्री के पद पर संतोष आनंद निर्वाचित
हुए हैं।