फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम अक्टूबर तक शुरू करेगा कंट्रोल रूम

Mon, 26 Aug 2013 09:05 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम हाईटेक कंट्रोल रूम शुरू करने जा रहा है। इसमें फोन के अलावा ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज होगी।
विज्ञापन


इसके लिए नगर निगम सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है और अक्तूबर तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। साथ ही शिकायतें संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तक तत्काल पहुंचे, इसके लिए मैसेज सिस्टम रहेगा।

जहां शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को आईडी नंबर मिल जाएगा और कर्मचारी-अधिकारी को शिकायत का मैसेज मोबाइल पर जाएगा। कंट्रोल रूम की खासियत यह रहेगी कि इसे सिटीजन चार्टर के हिसाब से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


तय समय में निराकरण न होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही होगी। नगर निगम के कंप्यूटर प्रभारी वरुण बहुगुणा के मुताबिक, अभी जो कंट्रोल रूम चल रहा है, उसमें फोन से ही शिकायत दर्ज कराने की सुविधा है।

अब जो सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है उसमें शहरवासी नगर निगम की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के पास एसएमएस जाएगा और शिकायतकर्ता को आईडी नंबर भी मिल जाएगा। इससे वह अपनी शिकायत की ताजा स्थिति जान सकेगा।
विज्ञापन


इसी तरह अधिकारी-कर्मचारी को भी शिकायत का निदान करने के बाद उसे वेबसाइट पर दर्ज कराना होगा। इसके लिए उनको अपने मोबाइल से मैसेज भेजना होगा। कंट्रोल में फोन से शिकायत दर्ज कराने के लिए नया नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें