लखनऊ। अलीगंज वॉरियर्स और न्यू बॉयज ने अपने मुकाबले जीतते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। वॉरियर्स ने टेट्रो ए को 2-1 और न्यू बॉयज ने चौक स्पोर्टिंग को 4-0 से पराजित किया। चौक स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में रविवार का पहला मुकाबला अलीगंज वॉरियर्स और टेक्ट्रो ए के बीच खेला गया।
रोमांचक मुकाबले की शुुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर कई मूव बनाए। खेल के 20वें मिनट में वॉरियर्स के सईद ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। तीन मिनट के बाद सईद एक बार फिर एक्शन में आए और उन्होंने टेट्रो की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार गोल किया।
मध्यांतर तक यह स्कोर कायम रहा। दो गोल से पिछड़ने के बाद ट्रेक्ट्रो क्लब ने हमलों की झड़ी लगा दी। खेल के 60वें मिनट में टीम को पहला गोल करने में सफलता मिली। यह गोल विनायक ने साथी खिलाड़ी के पास पर किया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह 2-1 से मुकाबला जीतते हुए अलीगंज वॉरियर्स ने विजयी अंक प्राप्त किए।
लीग के तहत रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में न्यू बॉयज का सामना चौक स्पोर्टिंग से हुआ। एकतरफा रहे मुकाबले में न्यू बाॅयज ने चौक स्पोर्टिंग पर हमलों की झड़ी लगा दी। खेल के 14वें मिनट में बृजेश ने गोल करते हुए टीम का खाता खोला। 23वें मिनट में कुशल के गोल की बदौलत न्यू बॉयज ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली।
मध्यांतर के बाद चौक स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों का तालमेल बिगड़ गया, जिसका न्यू बाॅयज के खिलाड़ियों ने पूरा फायदा उठाया। यहां टीम से सुमित ने 38वें और वैभव ने 50वें मिनट में गोल दागा। यह गोल निर्णायक साबित हुआ। इस तरह 4-0 से मुकाबला अपने नाम करते हुए न्यू बॉयज ने पूरे अंक हासिल किए।
िला फुटबॉल लीग में फुटबॉल के लिए संघर्ष करते हुए अलीगंज वॉरियर्स और टेट्रो क्लब के खिलाड़ी ।