बाराबंकी जेल में निरीक्षण करते जिला अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
इटावा जेल से कैदियों के फरार होने के बाद बाराबंकी में अलर्ट जारी हुआ है। इसको लेकर जिला पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। वहीं डीएम-एसपी समेत जिले के आलाधिकारियों ने जेल में छापेमारी कर स्थितियों का जायजा लिया है। हालांकि वहां उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा।
जिला अधिकारी ने छापेमारी के बाद कहा कि जेल से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि टीम ने बैरकों-कैंटीन और अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया है। कारागार के अधिकारियों को सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर उचित दिशा-निर्देश दिया गया है।
बता दें कि इटावा जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदी शनिवार की देर रात पेड़ की डाल और सरिया के सहारे दीवार फांदकर भाग गए। लेकिन भागते समय औरैया निवासी कैदी रामानंद यादव की इटावा रेलवे स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई।