राज्य सरकार आबकारी से आय बढ़ाने के लिए देशी और अंग्रेजी दारू के दो नए पैक बाजार में लाने जा रही है। अंग्रेजी शराब का 180 एमएल का टेट्रा पैक (फ्रूटी जैसा पैक)और देशी शराब 250 एमएल के बोतल में भी मिलेगी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।
आबकारी विभाग वित्तीय वर्ष 2015-16 में देशी और विदेशी शराब की आपूर्ति से अधिक राजस्व अर्जित करना चाहता है। देशी शराब की अभी 750 एमएल, 275 एमएल, 200 एमएल, 180 एमएल व 100 एमएल की बोतल बाजार में मिल रही है।