फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: रडार व मिसाइल कंट्रोल पैनल बनाना भी सीखेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। देश-प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही जरूरतों व संभावनाओं को देखते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने विद्यार्थियों को इसके लिए तैयार करेगा। इसके तहत प्रदेश के राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान में पहली बार वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेटेड डिजाइन (वीएलएसआई) सिस्टम एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक कोर्स की शुरुआत हो रही है। यह शुरुआत एकेटीयू में की जा रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से नए सत्र 2025-26 में कैंपस में बीटेक की पढ़ाई शुरू की जा रही है। बीटेक की जिन चार ब्रांच में प्रवेश लिए जाएंगे। इसमें सीएस एंड इंजीनियरिंग, सीएस एंड इंजीनियरिंग (एआई एंड मशीन लर्निंग), वीएलएसआई डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी व मेकाट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल है। इसमें क्रमश: 60-60 व 30-30 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।

वीएलएसआई डिजाइन मूल रूप से इलेक्ट्रानिक्स से जुड़ी तकनीकी है। इसके तहत रक्षा क्षेत्र में रडार बनाने, मिसाइल के कंट्रोल पैनल बनाने, आईसी निर्माण से जुड़ी तकनीकी की पढ़ाई व प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस तकनीकी के तहत ऑटोमेटेड व्हीकल का सर्किट बनाने के बारे में भी युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में दक्ष युवाओं की काफी मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन


ऐसे में यह कोर्स काफी उपयोगी होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ब्रह्मोस बनाने वाली कंपनी के साथ भी मिलकर जल्द ही नई लैब विकसित करने जा रहा है। सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के डीन एकेडमिक्स डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि संस्थान में पहले से चल रही अत्याधुनिक लैब के साथ-साथ विद्यार्थियों को इसका भी लाभ मिलेगा। चार वर्षों में युवाओं को हम तकनीकी के साथ-साथ प्रैक्टिकल जानकारी भी देंगे और सिखाएंगे।

यूपीटेक से लिया जाएगा प्रशासन

डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि नए सत्र से शुरू हो रहे बीटेक कोर्स में प्रवेश भी उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसिलिंग (यूपीटेक) से लिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज (कैस) में पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें