फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू सेमीकंडक्टर पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से अपने छात्रों व शिक्षकों को अत्याधुनिक तकनीकी के ज्ञान व प्रशिक्षण देने के लिए जर्मन कंपनी सीमेंस ईडीए के साथ एमओयू किया गया है। इसमें विवि के बीटेक-एमटेक कोर्स में मॉड्यूल को शामिल करने के साथ ही सर्टिफिकेट कोर्स भी चलाएगा। छात्र इसे स्किल कोर्स के रूप में कर सकेंगे।
विज्ञापन


यह सर्टिफिकेट कोर्स छात्रों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें मिले अंकों को उनके परिणाम में क्रेडिट के रूप में जोड़ा जाएगा। यह कवायद छात्रों को उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुसार तैयार करने में मदद करेगा। साथ ही सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की जरूरतों के लिए प्रशिक्षित युवा भी तैयार करने में मदद करेगा। सीमेंस के साथ मिलकर विश्वविद्यालय छात्रों को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देगा।

एकेटीयू कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि बीटेक-एमटेक में सीमेंस के कुछ टूल्स को शामिल करेंगे। जबकि उनके पास 25 से अधिक टूल्स हैं। ऐसे में हम छात्रों को यह सुविधा देंगे कि वे अलग से भी टूल्स का प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसके लिए हम उन्हें सर्टिफिकेट देंगे। जो उन छात्रों के लिए भी मददगार होगा जो बीच में सर्टिफिकेट कोर्स लेकर एग्जिट करना चाहते हैं। वहीं छात्र इसे करके अपनी पढ़ाई में वैल्यू एडिशन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को सेमीकंडक्टर उद्योग में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण और अनुभव मिलेगा। इससे विश्वविद्यालय के शिक्षकों को भी नई तकनीकी से अवगत होने का अवसर मिलेगा। आने वाले समय में इस तरह के कुछ सर्टिफिकेट कोर्स समर ट्रेनिंग के रूप में भी कुछ संस्थाओं के साथ मिलकर शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

कौशल विकास और पाठ्यक्रम विस्तार

प्रो. पांडेय ने कहा कि नए सर्टिफिकेट कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों के कौशल को बढ़ाना है। इसे विशेष रूप से उद्योग की वर्तमान मांगों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह छात्रों को समग्र और अद्यतन ज्ञान देने के लिए होगा। इसके माध्यम से हम अपने छात्रों को भविष्य के लिए रोजगार व उद्योगों की मांग के अनुकूल तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें