साथ ही गलत प्रवेश मिलने पर जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि नामांकन जांच में किसी संस्थान में फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी विश्वविद्यालय या बोर्ड के आधार पर प्रवेश मिलने पर प्रति छात्र 1 लाख रुपये व 10 से अधिक छात्र मिलने पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
यूजी में प्रवेशित विद्यार्थियों से संबंधित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 30 नवंबर तक सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में किया जाएगा। पीजी के विद्यार्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 28 नवंबर को सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में होगा। कॉलेज प्रतिनिधि सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ इस आशय का शपथ पत्र भी देंगे कि अंकतालिका व प्रमाण पत्र सही हैं।