फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू ने आज और कल की परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि का एलान जल्द

Thu, 19 Dec 2019 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
AKTU
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने 19 और 20 दिसंबर को होने वाली सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विवि प्रशासन ने बुधवार देर रात इसका निर्णय लिया। 

विज्ञापन


विवि ने अपनी वेबसाइट पर इसकी सूचना अधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। साथ ही केंद्रों को भी सूचित कर दिया गया है। कुलपति  प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि सभी छात्रों को भी मेसेज के द्वारा इसकी सूचना जारी कर दी है। 

उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से दो दिन के पेपर स्थगित किए गए हैं। जल्द ही इनकी अगली तिथि जारी कर दी जाएगी। वर्तमान में विवि की बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क आदि कोर्स की परीक्षा प्रदेश के 119 केंद्र पर चल रही हैं। 
विज्ञापन


वहीं मुख्य सचिव आरके तिवारी के आदेश पर दोनों दिन होने वाले यूपी बोर्ड के प्रयोगात्मक परीक्षा कार्यक्रम भी टाल दिए गए हैं। इनके लिए नया कार्यक्रम जारी होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें