फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : पीजी की मौखिक परीक्षा अक्तूबर में, ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं

Tue, 28 Sep 2021 09:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने सभी कॉलेजों से कहा है कि परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसलिए पूर्व में इसे लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
AKTU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सत्र 2020-21 की एमटेक, एमफार्मा व एमआर्क के रेगुलर व कैरीओवर विद्यार्थियों के डिजरटेशन के मूल्यांकन व मौखिक परीक्षाएं अक्तूबर में होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने सभी कॉलेजों से कहा है कि परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसलिए पूर्व में इसे लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं बीटेक सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों में ब्रांच परिवर्तन के संबंध में कहा कि सीजीपीए को लेकर भी स्पष्टीकरण भेज दिया गया है।

विज्ञापन


डिग्री सर्टिफिकेट के लिए हिंदी में दें नाम
एकेटीयू ने सभी संबद्ध संस्थानों के वर्ष 2020-21 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को डिग्री सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए हिंदी में अपना नाम और पता देने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि डिग्री विद्यार्थियों को डाक से उनके पते पर भेजी जाती है। किंतु नाम व पते में गड़बड़ी होने के कारण डिग्री वापस आ जाती है। इसलिए इस बार पहले से ही विद्यार्थियों को ईआरपी लॉगिन पर माई प्रोफाइल में जाकर पता व नाम हिंदी में अपडेट करने की सुविधा 20 अक्तूबर तक दी गई है। विद्यार्थी इसे अपडेट कर दें। अगर अंग्रेजी नाम, पिता आदि में कोई संशोधन है तो इसके लिए नामांकन विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें