फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: कॉपी नहीं जांचेंगे कॉलेज तो रुकेगा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। एकेटीयू ने समय से कॉपी न जांचने व इसमें रुचि न लेने वाले कॉलेजों पर सख्ती की चेतावनी दी है। विवि प्रशासन ने कहा है कि इनका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने शनिवार को संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य व निदेशकों की ऑनलाइन बैठक में यह निर्देश दिए।

प्रो. पांडेय ने कहा, कुछ कॉलेज इसमें रुचि नहीं लेते हैं। इससे परीक्षा परिणाम समय से घोषित करने में दिक्कत आती है, जिसका असर अगले सत्र पर भी पड़ रहा है। ऐसे में कॉलेज समय पर तय प्रक्रिया का पालन करते हुए कॉपियां जांचने में सहयोग करें।
विज्ञापन




प्रो. पांडेय ने बताया कि विवि की ओर से फाइनल ईयर का कोर्स पूरा करने का समय तय किया गया है। जल्द ही गूगल फॉर्म जारी कर कॉलेजों से उनके यहां कोर्स पूरा होने के बारे में जानकारी ली जाएगी। प्रयास है कि 15 मई से फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुरू करा दी जाएं, ताकि समय से परिणाम जारी कर दिया जाए। इससे फाइनल ईयर के छात्रों को प्लेसमेंट में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन


बीफार्मा फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं छह से

एकेटीयू से संबद्ध के प्रदेश के फार्मेसी कॉलेजों की बीफार्मा फर्स्ट ईयर फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं छह से नौ मई के बीच होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 से 13 मई तक ऑफलाइन मोड में होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कॉलेजों से 23 तक सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें