लखनऊ। भारतीय आदर्श योग संस्थान ने शनिवार को तीसरा स्थापना दिवस मनाया। संगीत नाटक अकादमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। डॉ. अमरजीत सिंह यादव विभागाध्यक्ष योग विभाग लविवि, डॉ. एलके राय सचिव अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन और डॉ. अरुण कुमार बारी, सीएमडी प्राकृतिक चिकित्सा समेत 11 चिकित्सक महर्षि पतंजलि सम्मान से नवाजे गए।
अवसर पर किशोर चतुर्वेदी और स्वाति रिजवी ने भजन, गजल प्रस्तुत किए। कथक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, सही जीवनशैली के लिए योग बहुत जरूरी है। अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण दत्त मिश्र, सचिव राजकुमार राज ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अवसर डॉ. शिखा गुप्ता , डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. राकेश प्रताप सिंह, डॉ. नंदलाल जिज्ञासु, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. विनोद यादव, डॉ. सुदीप कुमार, डॉ. एसएल यादव आदि थे।