एकेटीयू: सम सेमेस्टर की परीक्षा आज से
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर के दूसरे चरण की परीक्षाएं दो जुलाई से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 135 केंद्र बनाए गए हैं। लगभग दो लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।
एकेटीयू: बीटेक, बीफार्मा का परीक्षा परिणाम जारी
लखनऊ। एकेटीयू के सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर के दूसरे चरण की परीक्षा के बीटेक पहले व तीसरे सेमेस्टर व बीफार्मा तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम वन व्यू पर देख सकते हैं।