फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविविः स्नातक प्रवेश परीक्षा में 90 मिनट में हल करने होंगे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न

Wed, 02 Jul 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लविविः स्नातक प्रवेश परीक्षा में 90 मिनट में हल करने होंगे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 5 से 12 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी। मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ ने अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) पर आधारित होगी। परीक्षार्थियों को 100 प्रश्न हल करने होंगे, जिसके लिए उन्हें कुल 90 मिनट का समय मिलेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा और कुल परीक्षा 200 अंकों की होगी। अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। स्नातक पाठ्यक्रमों के कुल 14 कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जाएगी। छात्रों को ईमेल और वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।

इन विषयों से आएंगे प्रश्न

बीए (एनईपी) हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, नागरिक शास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र (12वीं स्तर)।

- बीकाम, बीकाम आनर्स : मेटल एबिलिटी, कामर्स, एकाउंटिंग, वाणिज्यिक गणित, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर (12वीं स्तर)।

बीएससी गणित (एनईपी): फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित (12वीं स्तर),

मानसिक योग्यता, कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी ज्ञान।

बीएससी बायो, बीएससी एग्रीकल्चर आनर्स: केमिस्ट्री, बाटनी, जूलाजी (12वीं स्तर), मानसिक योग्यता, कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी ज्ञान।

एलएलबी इंटीग्रेटेड पांच वर्षीय : एलएलबा लीगल जनरल अवेयरनेस, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान, रीजनिंग, मैटल एबिलीटी।

बीबीए सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान, रीजनिंग, मैटल एबिलिटी।

बीसीए : सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, गणित, कंप्यूर साइंस व लाजिकल रीजनिंग।

डीफार्म 100 प्रश्न होंगे। 50 प्रश्न केमिस्ट्री, फिजिक्स (12वीं स्तर), 50 प्रश्न गणित, बायोलाजी (12वीं स्तर) (गणित और बायो में से कोई एक विकल्प)
बीवाक फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, बायोलाजी, बेसिक कंप्यूटर (12वीं स्तर)।

आठ कोर्स के प्रवेश पत्र जारी

स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए विवि ने मंगलवार को 8 कोर्स के प्रवेश पत्र जारी कर दिए। इनमें डीफार्मा, बीएससी कृषि, बीएससी बायोलॉजी, बीएलएड, बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, बीसीए और बीएससी गणित पाठ्यक्रम शामिल हैं। प्रवेश समन्वयक अनित्य गौरव के मुताबिक छात्र लॉगइन आईडी और पासवर्ड के जरिये प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें