लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से समय से परिणाम देने के क्रम में शनिवार को सत्र 2025-26 बीफार्मा अंतिम वर्ष (8वें सेमेस्टर) के नियमित छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि छात्र अपना परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
कल तक सरेंडर करें मैनेजमेंट कोटा
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) नए सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके तहत विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को पत्र भेजकर कहा है कि इंजीनियरिंग व आर्कीटेक्चर की प्रवेश काउंसिलिंग शुरू की जा रही है। कॉलेज अपना मैनेजमेंट कोटा सरेंडर करने की सूचना 15 जून तक दें। ऐसा न करने पर माना जाएगा कि वो मैनेजमेंट कोटा नहीं सरेंडर करेंगे और इसके आधार पर सीट मैट्रिक्स तैयार कर दी जाएगी।