फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : बीटेक, बीआर्क छोड़ सभी कोर्सों में प्रवेश सीयूईटी से, विवि इस बार नहीं करेगा यूपीसीईटी का आयोजन

Wed, 27 Apr 2022 10:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बीटेक बायोटेक व बीटेक एजी, बीफार्मा, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए, बीटेक सेकेंड ईयर लेटरल इंट्री, बीफार्मा सेकेंड ईयर लेटरल इंट्री, बीडेश, एमसीए इंटीग्रेटेड, एमबीए इंटीग्रेटेड, बीवोक, एमबीए, एमसीए व एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क, एमडेश, एमयूआरपी कोर्सों में प्रवेश एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही सीयूईटी के माध्यम से लिया जाएगा।
विज्ञापन
AKTU - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) नए सत्र 2022-23 में यूपीसीईटी का आयोजन नहीं करेगा। बीटेक और बीआर्क छोड़कर अन्य कोर्सों में दाखिला कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से लेगा। इसका आयोजन एनटीए द्वारा कराया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि छह मई है।

विज्ञापन


विवि की सूचना में कहा गया है कि बीटेक में प्रवेश जेईई मेन से होंगे। बीआर्क में प्रवेश नाटा की मेरिट से होगा। जबकि  बीटेक बायोटेक व बीटेक एजी, बीफार्मा, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए, बीटेक सेकेंड ईयर लेटरल इंट्री, बीफार्मा सेकेंड ईयर लेटरल इंट्री, बीडेश, एमसीए इंटीग्रेटेड, एमबीए इंटीग्रेटेड, बीवोक, एमबीए, एमसीए व एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क, एमडेश, एमयूआरपी कोर्सों में प्रवेश एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही सीयूईटी के माध्यम से लिया जाएगा। रजिस्ट्रार नंदलाल सिंह ने इस संबंध में सभी संबद्ध संस्थानों के प्राचार्यों व निदेशकों को पत्र भेज दिया है। 

नोएडा में पकड़ा एक नकलची
एकेटीयू की सत्र 2021-22 की विषम सेमेस्टर की लेफ्टओवर परीक्षा में नोएडा स्थित एक केंद्र पर मंगलवार को एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। मंगलवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 360 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें