अल्पसंख्यकों के लिए अच्छी खबर है। उनकी बहुप्रतीक्षित एजूकेशन हब योजना के साकार होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके तहत 20 जिलों में दो-दो यानी 40 मॉडल इंटर कॉलेज खोले जाने हैं।
अब जो योजना फाइनल हुई है उसके अनुसार 20 में से केवल तीन जिलों में ही आवासीय मॉडल कॉलेज बनाए जाएंगे। राज्य सरकार शीघ्र ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाकर हरी झंडी देने जा रही है।
अल्पसंख्यकों की एजूकेशन हब योजना की घोषणा खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार बनाने के कुछ दिन बाद की थी लेकिन तब से लेकर आज तक इस योजना के प्रस्ताव में कई संशोधन हो चुके हैं।
खुद विभागीय मंत्री आजम खां भी अब तक इसमें कई बार संशोधन करा चुके हैं। हालांकि, अब सरकार ने इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है। अल्पसंख्यकों की एजूकेशन हब योजना का नाम ‘अल्पसंख्यकों की शैक्षिक सहभागिता एवं उन्नयन योजना’ है।