फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गोंडवाना पार्टी से गठबंधन करेगी सपा, बसपा से करेंगे बात : अखिलेश

Sat, 06 Oct 2018 02:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा के बाद अब सपा ने भी दो टूक कह दिया है कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए हम कांग्रेस के रुख का और इंतजार नहीं कर सकते। सपा छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से मिलकर चुनाव लड़ेगी। दोनों राज्यों में गठबंधन के लिए बसपा से भी बातचीत होगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, कांग्रेस ने गठबंधन पर रुख तय करने में बहुत देर कर दी। अब चुनाव भी घोषित हो गए हैं। हमने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन किया है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान में निर्वाचन आयोग पर भाजपा के दवाब पर कहा, आप खुद तय करें कि आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदलने का फैसला क्यों किया?

चुनावी सर्वे के सवाल पर कहा, जिसके पास धन होता है वह जैसा चाहे सर्वे करा सकता है लेकिन जनता सर्वे के अनुसार नहीं सोचती। वह क्या सोच रही है यह गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर उपचुनावों के नतीजों ने बता दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने विश्वविद्यालयों में हिंसा के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। खुशी जताई कि इलाहाबाद विवि छात्रसंघ में समाजवादी विचार के लोग जीते। अन्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में भी समाजवादी युवा आगे आ रहे हैं। कहा, जहां एबीवीपी व भाजपा चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है, वहां चुनाव टाल दिए जाते हैं। गोरखपुर में यही हुआ।

मौसम बदल गया इसलिए चुप हैं राज्यपाल

कानून व्यवस्था के सवाल पर अखिलेश ने कहा, प्रदेश की जनता का सरकार से भरोसा उठ गया है। न्याय मांगने वालों को लाठियां खानी पड़ रही हैं। किसान ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे तो लाठियां मिलीं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

उन्होंने कानून व्यवस्था पर राज्यपाल की चुप्पी पर चुटकी लेते हुए कहा, मौसम बदल गया है। वह गर्मी में बोलते थे, अब सर्दी आ रही है। अब लखनऊ में मुस्कुराओ तो गोली लग सकती है।

अखिलेश ने ललितपुर के एसडीएम की आत्महत्या के लिए वहां के डीएम को जिम्मेदार ठहराया। कहा, एसडीएम पर दबाव था। उनसे जमीन घोटाला कराना चाहते थे।
विज्ञापन

किसी संस्था का गलत इस्तेमाल करोगे तो यही होगा

पुलिसकर्मियों द्वारा काला दिवस मनाने के सवाल पर कहा, यदि किसी संस्था का गलत इस्तेमाल करोगे तो यही होगा। लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वह सरकार को आगाह करे लेकिन सरकार ने हमारी हर बात की अनदेखी की।

पुलिसजनों से गलत काम कराए गए। सपा सरकार ने डायल-100 के जरिये पुलिस के जवान को इनोवा में बैठने का मौका दिया। उनके रहने की व्यवस्था में सुधार शुरू किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें