फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से मिलने झांसी जाएंगे अखिलेश यादव

Mon, 07 Oct 2019 12:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 अक्टूबर को झांसी एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से मिलने झांसी के करगुआ खुर्द जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि पुष्पेंद्र की जिले के थाना गुरसराय में पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें वह मारा गया।

राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए पुलिस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं व परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया।

एसएसपी डॉ.ओपी सिंह के अनुसार गुरसराय क्षेत्र में रात करीब 2.30 बजे फरीदा गांव के पास सड़क पर कार आती दिखी। पुलिस ने कार  को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो पुष्पेंद्र के सिर में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय पुष्पेंद्र के साथ मौजूद उसके दोनों साथी भाग निकले। पुलिस टीम पुष्पेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें