फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हत्या पर घिरी योगी सरकार, अखिलेश बोले- ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले नहीं देखा

Tue, 10 Jul 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी की बागपत जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या ने योगी सरकार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर योगी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर निशाने पर लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा 'आज यूपी में न तो कानून बचा है न व्यवस्था। हर तरफ दहशत का वातावरण है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह जेल तक में हत्याएं कर रहे हैं। ये सरकार की विफलता है। प्रदेश की जनता इस भय के माहौल में बहुत डरी-सहमी है। प्रदेश ने ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा।'

पढ़ें-मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने 10 दिन पहले ही जताई थी हत्या की आशंका, ...
विज्ञापन


बताते चलें कि सोमवार सुबह बागपत जेल में पूर्वांचर के डॉन मुन्ना बजरंगी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के डॉन सुनील राठी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुनील राठी ने जेल परिसर में ही सुबह करीब छह बजे कहा सुनी के बाद मुन्ना बजरंगी पर एक के बाद एक दस गोलियां दागी थीं। गोली लगने से मुन्ना बजरंगी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही यूपी के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, बागपत जेल के जेलर, डिप्टी जेलर, वार्डन व डिप्टी वार्डन को तत्कार निलंबित कर दिया गया है। सुनील राठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सुनील राठी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें