फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का तंज, क्या अब दूध-दही से जुड़े मुहावरों पर भी जीएसटी लगेगी

Thu, 21 Jul 2022 12:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दूध-दही सहित सभी जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने पर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार ने जन्माष्टमी के एक महीने पहले कृष्ण भक्तों को चोट की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने जन्माष्टमी से एक महीने पहले दूध, दही और छाछ पर जीएसटी लगाकर कृष्ण भक्तों को चोट दी है। उन्होंने तंज कसा कि क्या अब इनसे जुड़े लोकोक्तियों और मुहावरों पर भी जीएसटी लगेगी।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि जन्माष्टमी के ठीक एक महीने पहले भाजपा सरकार ने दूध, दही, छाछ पर GST लगाकर जो चोट कृष्ण भक्तों को दी है, उससे आहत होकर हर एक भोला कृष्ण भक्त पूछ रहा है कि क्या अब दूध का जला, छाछ को भी… दूध का दूध…दूधो नहाओ…दही जमना जैसे लोकोक्ति-मुहावरों पर भी GST देना पड़ेगा?
 

बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 जुलाई से चावल, आटा, मैदा, सूजी, दूध, दही, छाछ, लस्सी और रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं में जीएसटी लगा दी है। इससे लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें