फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: अखिलेश यादव की सपा गठबंधन के प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं से अपील, ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ाएं

Tue, 01 Mar 2022 02:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा गठबंधन के प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें जिससे कोई गड़बड़ी न होने पाए।

विज्ञापन


रमाबाई अंबेडकर मैदान में बने मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रूम परिसर में सोमवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब मध्य विधानसभा सीट के रिटर्निंग अफसर गोविंद मौर्या की सरकारी गाड़ी में हथौड़ी, छेनी, ताले, प्लायर निकल आए। इस पर सपा व अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।

घटना की सूचना पर मध्य सीट से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा भी पहुंच गए। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। संबंधित अधिकारी को चेतावनी देने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह भी बताया कि प्रत्याशियों को स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण करा दिया गया है। सभी अंदर की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन


इस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है।

सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें। जब तक गिनवाई नहीं-तब तक ढिलाई नहीं!

 

ड्राइवर अपने इस्तेमाल के लिए रखते हैं औजार
एसीएम गोविंद मौर्या ने कहा कि औजार सीट के नीचे रखे हुए थे। छेनी, हथौड़ी ड्राइवर अपने इस्तेमाल के लिए रखते हैं। कहा कि जिस वोटर लिस्ट के गाड़ी में होने का आरोप लगा रहे हैं, वह कमिश्नरेट का प्लान है जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के नाम-नंबर लिखे होते हैं। मैंने खुद कहा कि गाड़ी की जांच कर लीजिए। मैंने खुद कार्यकर्ताओं को गाड़ी की जांच करने दी। मुझे पता था कि गाड़ी में कुछ भी गलत नहीं है। बाकी जांच में सच सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें