ट्विटर इंडिया ने ट्वीट में कहा है, चौपाल में अखिलेश यादव से सीधे सवाल किए जा सकते हैं। इसके लिए हैशटेग # अखिलेश की चौपाल लिखना होगा। इस कार्यक्रम के जरिये अखिलेश यादव प्रदेश के लोगों, खासतौर पर युवाओं तक अपनी बात पहुंचाएंगे।
माना जा रहा है कि इस बार अखिलेश खुद कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अभी यहां से उनकी पत्नी डिम्पल यादव सांसद हैं। अखिलेश खुद भी कन्नौज से सांसद रहे हैं।
इसकी जानकारी देते हुए अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा कि इत्र के उद्गम स्थल कन्नौज में स्थित देश के पहले माइक्रो ग्रिड सक्षम गांव फकीरे पुरवा में -अखिलेश की चौपाल- कार्यक्रम में हम ट्विटर इंडिया का स्वागत करते हैं।