फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, हमारे पास रिकार्डिंग, पुलिस के साथ मिलकर भाजपाई कर रहे सपाइयों का उत्पीड़न

Fri, 11 Aug 2017 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजााला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्‍था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए और पूछा कि वो बताएं कि अब थाने कौन चला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं। अब भाजपा नेता बताएं कि थाने कौन चला रहा है। औरैया में अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा ने हदें पार कर दी हैं। अखिलेश बृहस्पतिवार को सपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, जिला पंचायत सदस्यों पर हत्या व बलात्कार जैसी गंभीर धाराओं में झूठे केस दर्ज करा दिए गए। पुलिस को साथ लेकर सदस्यों के घरों पर दबिश दी जा रही हैं। न मिलने पर उनकी पत्नी, भाई, पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है। सिद्धार्थनगर में एक ब्लॉक प्रमुख को हटाने के लिए पूरे जिले की फोर्स लगी है। हमारे पास रिकॉर्डिंग है कि कैसे भाजपा नेता पुलिस के साथ मिलकर सपाइयों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें जेल जाना चाहिए था, वे भाजपा में जा रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्य ठप है। सड़कें, पुल नहीं बन रहे। लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि जिस पाउडर को पीईटीएन बताया गया वो लकड़ी पर पॉलिश  को चमकाने के काम आता है।

4 of 5
डायल-100 का सत्यानाश किया
पूर्व सीएम ने कहा कि डायल-100 की देश व दुनिया के विशेषज्ञों ने तारीफ की। भाजपा सरकार ने इसका सत्यानाश कर दिया। अब कह रहे हैं कि इससे वसूली हो रही है। हां, यह सच है कि पुलिस के माध्यम से जितनी वसूली अब हो रही है, उतनी पहले कभी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लगता है, मायावती से दोस्ती कराना चाहते हैं
एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह) के सम्मान की बात करने वाले भाजपा में जा रहे हैं। ये वही भाजपा है जिसकी सरकार ने हमारी और नेताजी की सुरक्षा से तीन-तीन गाड़ियां हटा लीं। हमारी तीन गाड़ियां मायावती को दे दीं। लगता है वे मायावती से हमारी दोस्ती कराना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें