फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरवादी न तो झुक सकता है और न ही उसे खरीदा या तोड़ा जा सकता है: मायावती

Fri, 11 Aug 2017 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा और आरएसएस दलितों व मुस्लिमों को भयभीत कर दोयम दर्जे का जीवन जीने को मजबूर करने का माहौल बना रहे हैं। भाजपा सरकारों में उपेक्षित, शोषित वर्ग के लोगों को गुलामी व लाचारगी की तरफ धकेलने की कोशिश की जा रही है। विरोधी दलों के नेताओं पर जानलेवा हमले भी करवाए जा रहे हैं। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि अंबेडकरवादी न तो झुक सकता है, न ही उसे डराकर तोड़ा या खरीदा जा सकता है। मायावती ने बृहस्पतिवार को बसपा के प्रदेश कार्यालय में राज्य, मंडल, जिला व विधानसभा यूनिट के प्रमुख पदाधिकारियों व जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : BBC
उन्होंने कहा कि भाजपा व पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के साम, दाम, दंड, भेद के हथकंडों के साथ-साथ असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक नीति व व्यवहार के कारण देश में भय, आतंक, हिंसा, बेचैनी व अफरातफरी जैसा माहौल है। भाजपा व आरएसएस की जातिवादी, संकीर्ण नीतियों एवं गुप्त एजेंडे के कारण गरीबों, दलितों व पिछड़ों की उपेक्षा सरकारी स्तर पर भी बढ़ गई है। इससे सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति का मिशनरी लक्ष्य पिछड़ने लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
शहरों, स्टेशनों के नाम बदलने से बचे भाजपा
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि शहरों, स्टेशनों, सड़कों का नाम बदलना भाजपा सरकार की संकीर्ण, जातिवादी, सांप्रदायिक व फासीवादी सोच का परिणाम है। भाजपा को इस गलत परंपरा से बचना चाहिए।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
कार्यकर्ता महासम्मेलन 18 सितंबर से
मायावती ने कहा, भाजपा व आरएसएस के संकीर्ण जातिवादी व सांप्रदायिक जहर को बसपा की अंबेडकरवादी विचारधारा व जनसंघर्ष ही काट सकते हैं। बसपा के जनचेतना व संघर्ष कार्यक्रम की शुरुआत 18 सितंबर को मेरठ में पहले मंडल स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपराध नियंत्रण भाजपा के डीएनए में नहीं
बसपा अध्यक्ष ने कहा, अपराध नियंत्रण व बेहतर कानून-व्यवस्था भाजपा के डीएनए में नहीं है। यही कारण है कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद लोगों व बहादुर जवानों का भी जीवन असुरक्षित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें