फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नीतीश के इस्तीफा देने पर अखिलेश बोले- ये अच्छी शुरुआत, बिहार के बाद अब पूरा देश कहेगा 'भाजपा भगाओ'

Tue, 09 Aug 2022 05:04 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार में नीतीश कुमार द्वारा भाजपा का साथ छोड़ने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अब देश के अलग-अलग राज्यों के लोग और राजनीतिक दल भी भाजपा के साथ खड़े होंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने और फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अच्छी शुरुआत बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के दिन 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' का नारा दिया गया था और आज ही बिहार से 'भाजपा भगाओ' का नारा आया है। उन्होंने कहा कि अब जल्दी ही देश के अन्य राज्यों से राजनीतिक दल और लोग भाजपा के खिलाफ खड़े हो जाएंगे।
   

नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ने के बाद राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश ही एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। एनडीए से नीतीश के रिश्ता तोड़ने को 2024 के लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश 2024 में विपक्ष का चेहरा होंगे। फिलहाल बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर पूरे देश की नजरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें