फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल रन पर बोले अखिलेश यादव, मेट्रो चल गई अब हम चुनाव के लिए तैयार

Fri, 02 Dec 2016 02:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मेट्रो में अख‌िलेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन के दौरान सीएम अख‌िलेश ने सबसे पहले मुलायम स‌िंह को धन्यवाद द‌िया और कहा क‌ि नेताजी ने यहां आकर कार्यक्रम का मान बढ़ाया। इसके साथ ही मेट्रो से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। 
विज्ञापन


अख‌िलेश ने कहा, समाजवादी लोगों ने देश ही नहीं दुन‌िया के सामने उदाहरण द‌िया है क‌ि मेट्रो भी इतने कम समय में दौड़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा, नेताजी ने समय से मेट्रो चलाने की जो चुनौती रखी थी उसे पूरा कराने के ल‌िए एमडी केशव कुमार को मैं खासतौर पर धन्यावाद देना चाहूंगा। उन्होंने मेट्रोमैन श्रीधरन का भी शुक्र‌िया अदा क‌िया।

अख‌िलेश ने कहा क‌ि मेट्रो का काम घोषणापत्र में नहीं था फ‌िर भी हमने मेट्रो चलवाई और स‌िर्फ लखनऊ में ही नहीं गाज‌ियाबाद और कानपुर में चलेगी। अख‌िलेश ने कहा क‌ि आने वाले चुनाव में हमें और वक्त म‌िल गया तो हो सकता है हम बनारस में भी मेट्रो चलवा दें। हमने जो वादा क‌िया वो सब पूरा कर द‌िया अब मेट्रो चलने के एक घंटे बाद हम चुनाव के ल‌िए तैयार हैं।
विज्ञापन

अख‌िलेश ने कहा क‌ि लखनऊ को मेट्रो की बहुत जरूरत थी। कई बार खबरों में आता है क‌ि ट्रैफ‌ि‌क में एंबुलेंस फंस गई, मेट्रो आने के बाद इन सब समस्याओं से न‌िजात म‌‌िलेगी। 
सीएम अख‌िलेश ने कहा क‌ि कोई बड़ा काम हो उस पर राजनीत‌ि शुरू हो जाती है। सीएम ने कहा क‌ि मैं आज मेट्रो में नहीं बैठ रहा हूं ज‌िस द‌िन बैठेंगे सबको बुलाएंगे और साथ-साथ बैठकर प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा क‌ि मैं तो कभी क‌िसी पर आरोप नहीं लगाया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

नोटों में उलझा सारा देश

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
​अखिलेश ने कहा, मेट्रो शुरू हो रही है लेक‌िन देश के तमाम लोगों को अलग तरह की तकलीफ है। उन्होंने कहा क‌ि एक तारीख है लेक‌िन वेतन म‌िल पाएगा या नहीं इस बात का नहीं पता। सीएम ने कहा क‌ि नोटबंदी रोककर पूरी क‌ि पूरी अर्थव्यवस्था रोक दी गई। सबकुछ सामान्य होने में छह महीने लग जाएंगे।

उन्होंने कहा क‌ि खर्च न कर पाने की वजह से लोग परेशान हैं। सरकार ने विकास रोकने का काम किया है साथ ही पूरे के पूरे देश को उलझाने का काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें