विकास के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा के लोग झूठी वाहवाही लूट रहे हैं। सपा सरकार के कार्यकाल में बने मेडिकल कॉलेज ही लोगों की जान बचाने में काम आए हैं। भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। अयोध्या में विकास के नाम पर सैकड़ों साल से रह रहे लोगों को घर गिरा दिए गए।
विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सपा केंद्र सरकार को राय देगी। किसानों के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कभी भी किसानों की अनदेखी नहीं होने देती है। किसानों ने ही देश की अर्थव्यस्था संभाली है लेकिन भाजपा ने किसानों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। उन्हें आतंकवादी तक बता दिया। समय आने पर किसान इसका बदला लेंगे।