फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी की मौत: अखिलेश यादव ने परिजनों को भेजी सहायता राशि, दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया

Tue, 31 Dec 2024 12:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, खीरों (रायबरेली)

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेल में मृत बंदी के पीड़ित परिजनों को सहायता राशि भेजी है। सपा नेताओं ने परिजनों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
सपा नेताओं ने परिजनों को दी सहायता राशि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जेल में बंदी रामदेव उर्फ गुड्डू (38) की मौत के बाद पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक लाख रुपये की सहायता राशि भेजी है। पीड़ित परिवार को चेक सौंपने के लिए सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, बछरावां विधायक श्याम सुंदर समेत कई सपाइयों का दल मोहनपुर मजरे लोदीपुर गांव पहुंचा।

विज्ञापन


दल ने परिजनों को दोषियों पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है। इस दौरान सपाइयों ने तेरहवीं संस्कार में पहुंचकर मृतक गुड्डू की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। मोहनपुर मजरे लोदीपुर गांव निवासी रामदेव की 12 दिसंबर को जेल में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने खीरों पुलिस पर रामदेव की पिटाई करने और जेल में इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि रामदेव के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सपा उठाएगी तथा सरकार बनने पर मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें